मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्वी दिल्ली : सोनिया विहार में डंपर की बाइक से टक्कर, बच्ची की मौत, दो भाई घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पूर्वी दिल्ली : सोनिया विहार में डंपर की बाइक से टक्कर, बच्ची की मौत, दो भाई घायल

नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 10 साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने विधिक कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, सोनिया विहार पहला पुश्ता पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक, उसका 13 वर्षीय भाई और 10 वर्षीय बहन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। जबकि दोनों भाइयों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीं, घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुश्ता रोड पर हंगामा किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस रोड पर डंपर और ट्रकों के आने पर रोक है। इसके बावजूद यहां भारी वाहन चलते हैं और दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

पुलिस ने बताया कि 25 फरवरी को लगभग रात 12:50 बजे सोनिया विहार थाने में एक जानलेवा दुर्घटना की सूचना मिली।

तीसरे पुश्ता स्थित घटनास्थल पर पहुंचने पर तीन लोग मिले, जिन्हें तुरंत जीटीबी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

तीनों घायलों में से एक 10 वर्षीय बच्ची को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों का इलाज चल रहा है। सोनिया विहार थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत जुटाए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए पुलिस टीमें तैनात की गई हैं।

बताया जा रहा है कि पहला पुश्ता निवासी अंकुर कुमार मंगलवार को अपने भतीजे की शादी में गए थे। जहां से देर रात अपने भाई और छोटी बहन को लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान पहला पुश्ता के पास अचानक सड़क पर उनकी बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें