मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व मध्य रेलवे के डिप्टी सीओएम सुनील कुमार गांधी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना | पूर्व मध्य रेल मुख्यालय हाजीपुर में मंगलवार की देर शाम सीबीआइ की टीम ने छापेमारी की| टीम सीधे जोनल ऑफिस के पुराने भवन में बने भंडार की ओर पहुंची और वहां मौजूद सभी कागजात को जब्त करते हुए डिप्टी सीओएम सुनील कुमार गांधी को बैठा लिया| लंबी पूछताछ के बाद सुनील कुमार गिरफ्तार कर लिये जाने की सूचना है, उनके मुजफ्फरपुर और पटना स्थित आवास में भी देर रात सीबीआइ की टीम ने छापेमारी की| छापेमारी में दो लाख कैश, कुछ कागजात और और एक डायरी मिली है, जिसमें लेन-देन का जिक्र है|बताया जाता है कि सीबीआइ टीम ने हाजीपुर ऑफिस के कुछ स्टॉफ को भी देर रात तक बैठकर कर रखा गया था| छापेमारी देर तक रात तक जारी रही हालांकि, इस संबंध में सीबीआइ ने कुछ भी बताने से इंकार किया| पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने फोन पर सिर्फ इतना बताया कि उन्हें भी छापेमारी की सूचना मिली है|सूत्र बताते हैं कि रेलवे की ओर से सामान की खरीद-बिक्री और भंडार में बड़े पैमाने पर गबन की जानकारी मिलने के बाद सीबीआइ की टीम ने छापेमारी की| बताया जाता है कि देर शाम करीब सात बजे टीम हाजीपुर जोनल ऑफिस पहुंची| टीम सीधे भंडार में डिप्टी सीओएम सुनील कुमार गांधी के चेंबर में गयी और वहां के सभी कागजात को जब्त कर लिया|मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीबीआई की छापेमारी करीब साढ़े तीन घंटे तक चली. हाजीपुर जोनल ऑफिस के साथ पटना व मुजफ्फरपुर में हुई छापेमारी को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम रहा|

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें