मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

हिमाचल में भी लगे भूकम्प के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हिमाचल में भी लगे भूकम्प के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

हिमाचल में भी लगे भूकम्प के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग

शिमला, 21 मार्च । उत्तर भारत में आये भूकम्प के झटके हिमाचल में भी महसूस किए गए। राज्य के विभिन्न हिस्सों में लोगों ने मंगलवार रात सवा 10 बजे के आसपास भूकम्प के झटके महसूस किए। इससे लोग घरों से बाहर निकल आये। बद्दी, नालागढ़ और नाहन समेत अन्य इलाकों में भूकम्प के झटकों से कई सेकंड तक जमीन हिली। खासकर चंडीगढ़ से सटे राज्य के सीमावर्ती इलाकों में भूकंप का असर देखा गया। लोगों ने घरों में रखा सामान हिलता देखा। भूकम्प के इन झटकों से लोगों में ख़ौफ़ और दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। हालांकि भूकम्प की वजह से कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि हिमाचल के कुछ हिस्सों में भूकम्प के झटके लगे हैं। भूकंप की तीव्रता रियेक्टर स्केल पर 6.6 औऱ इसका केंद्र अफगानिस्तान में हिन्दू कुश क्षेत्र रहा।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार भूकम्प के कारण राज्य में जान-माल की कोई रिपोर्ट नहीं है।

उल्लेखीय है कि हिमाचल प्रदेश भूकम्प की दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। खासकर चंबा, कांगड़ा और मंडी जिलों को अति संवेदनशील ज़ोन 4 व 5 में शामिल हैं। वर्ष 1905 में चम्बा और कांगड़ा जिलों में आये विनाशकारी भूकंप की वजह से 10 हज़ार से अधिक लोग मारे गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें