मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:48 · नई दिल्ली संस्करण

नासिक में फिर भूकंप के झटके, इलाके में मची हलचल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नासिक में फिर भूकंप के झटके, इलाके में मची हलचल

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार तड़के 5.42 बजे सुरगाणा तालुका में भूकंप के झटके महसूस हुए।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर 3.4 तीव्रता के भूकंप की दर्ज की गई है। इसका केंद्र जमीन के अंदर लगभग 3 किलोमीटर की गहराई पर था।

भूकंप के झटकों से कुछ स्थानों पर लोगों में हल्की दहशत का माहौल देखा गया और लोग एहतियात के तौर पर घरों से बाहर निकल आए।

फिलहाल भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

इसके पहले शनिवार, 8 अगस्त की रात में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गई थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, भूकंप 8 अगस्त की रात 10 बजकर 59 सेकंड पर आया था।

भूकंप का केंद्र 20.424 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 73.682 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन के अंदर 5 किलोमीटर दर्ज की गई थी। भूकंप का केंद्र नासिक जिले में होने के कारण आसपास के कुछ इलाकों में भी इसके झटके महसूस किए गए।

इससे पहले नासिक में 6 अगस्त को तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 6 अगस्त को 2 बजकर 56 मिनट पर 2.8 तीव्रता, 3 बजकर 38 मिनट पर 3.6 की तीव्रता और 5 बजकर 54 मिनट पर 2.5 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

वहीं, पालघर में 10 अगस्त की रात एक घंटे के भीतर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे।

दोनों भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 दर्ज की गई। भूकंप की गहराई जमीन से महज 5 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, पहला भूकंप 10 अगस्त की रात 10:04:11 बजे आया। इसका केंद्र 19.883 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 73.164 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया था।

करीब एक घंटे बाद रात 11:00:52 बजे दूसरा झटका महसूस हुआ।

इसका केंद्र 19.912 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 73.167 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। दूसरे भूकंप की गहराई भी 5 किलोमीटर थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें