मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

अफगानिस्तान में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अफगानिस्तान में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता

नई द‍िल्‍ली। अफगानिस्तान में सोमवार सुबह 5 बजकर 36 म‍िनट पर भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। र‍िक्‍टर स्‍केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप को केंद्र जमीन से 130 क‍िलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप से क‍िसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

बीते कुछ समय से अफगानिस्तान में लगातार भूकंप आ रहे हैं। बीते दो महीनों में अफगानिस्तान में भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। बीते माह अगस्‍त में ही पूर्वी नंगरहार प्रांत में लोगों ने भूकंप के झटकों का सामना क‍िया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई। इस दौरान तेज झटकों की वजह से 15 लोग घायल हुए थे।

काबुल नाउ के अनुसार, नंगरहार में तालिबान के जन स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 5:48 बजे प्रांतीय राजधानी जलालाबाद में भूकंप आया।

स्थानीय मीडिया टोलो न्यूज के अनुसार, महिलाओं और बच्चों समेत घायल लोगों को इलाज के लिए नंगरहार रीजनल अस्पताल ले जाया गया है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने पुष्टि की है कि 4.9 तीव्रता का भूकंप 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई पर आया, जिसका केंद्र जलालाबाद से लगभग 4 किलोमीटर (2.5 मील) उत्तर-पूर्व में था।

इससे पहले जून महीने में भी अफगान‍िस्‍तान में भूकंप के झटके महसूस क‍िए गए। 27 जून को 7 बजकर 19 मिनट और 51 सेकेंड पर 6.2 तीव्रता के भूकंप झटके लोगों ने महसूस क‍िए। इसका असर दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के कई अन्य राज्यों में भी पड़ा। यहां भी लोगों ने झटके महसूस क‍िए।

भूकंपीय गतिविधियों की निगरानी के लिए भारत सरकार की नोडल एजेंसी, राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 थी। एनसीएस ने यह भी बताया कि भूकंप शाम 7:04 बजे (स्थानीय समय) आया।

नई दिल्ली, 27 जून (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में शनिवार शाम को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और उत्तर भारत के कई अन्य राज्यों में भी महसूस किए गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें