मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:04 · नई दिल्ली संस्करण

पाकिस्तान के बलोचिस्तान में भूकंप से कांपी धरती, झोब और चमन में महसूस हुए 4.8 तीव्रता के झटके

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पाकिस्तान के बलोचिस्तान में भूकंप से कांपी धरती, झोब और चमन में महसूस हुए 4.8 तीव्रता के झटके

क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। पाकिस्तान के बलोचिस्तान के कुछ हिस्सों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए। फिलहाल कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.8 दर्ज की गई है। राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र ने इसकी पुष्टि की। भूकंप 15 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किया गया।

द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के एक प्रवक्ता ने कहा कि बुधवार सुबह बलोचिस्तान के कुछ हिस्सों में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके झटके झोब और चमन में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र झोब से 122 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था। किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि इससे पहले 7 अक्टूबर 2021 को झोब और चमन में 5.9 तीव्रता का भूकंप आ चुका है। तब भूकंप का केंद्र हरनाई के पास 15 किलोमीटर की गहराई पर था। यह भूकंप सुबह करीब 3:20 बजे आया था। लोग सो रहे थे। कई इमारतें ढह गई थीं। इस दौरान कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और 300 से ज़्यादा लोग घायल हो गए थे।

इसके बाद के दिनों में भी भूकंप के झटके (आफ्टरशॉक्स) आते रहे। इस वजह से प्रभावित इलाकों में बचाव दल और सेना को तैनात किया गया। मार्च 2024 में चमन फिर से 5.4 तीव्रता के भूकंप से प्रभावित हुआ। यह भूकंप सुबह करीब 5:35 बजे आया। इसका केंद्र क्वेटा से लगभग 150 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। भूकंप के झटके किला अब्दुल्ला, नोशकी, पिशिन, डलबंदिन, चगाई और क्वेटा में भी झटके महसूस किए गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें