मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

ताइवान में भूकंप छोड़ गया तबाही के निशां

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ताइपे,। भूकंप से समूचा ताइवान हिल गया है। राहत और बचाव

अभियान जारी है। तबाही का मंजर धीरे-धीरे सामने आने लगा है। कल सुबह 7:58

बजे हुलिएन काउंटी के तट पर आया 7.2 तीव्रता का भूकंप 25 वर्ष में देश में

आया सबसे बड़ा भूकंप है। कल (बुधवार) शाम 7 बजे तक मरने वालों की संख्या नौ

तक पहुंच गई, जबकि 946 लोग घायल हुए और 137 लोग अभी भी फंसे हुए थे।

ताइपे

टाइम्स के अनुसार, भूकंप का केंद्र हुलिएन काउंटी हॉल से 25 किलोमीटर

दक्षिण-दक्षिणपूर्व में 15.5 किलोमीटर की गहराई पर था। तारोको नेशनल पार्क

में चट्टानें गिरने सेचार लोगों की मौत हो गई। सुहुआ राजमार्ग पर चट्टाने

गिरने से एक ट्रक चालक की जान चली गई। डेसिंगशुई सुरंग में मलबा गिरने से

एक अन्य मोटर चालक की मौत हो गई।

ताइवान सीमेंट कॉर्प में काम करने

वाला एक व्यक्ति भी चट्टानों की चपेट में आकर जान गंवा बैठा। हुलिएन में ढह

गई एक इमारत से अपनी पालतू बिल्ली को बचाने की कोशिश कर रही एक महिला भी

मृत पाई गई। हुलिएन शहर में कई इमारतें गंभीर कोणों पर झुक गईं। कल दोपहर

3:30 बजे तक सेंट्रल इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ने 28 इमारतों के ढहने की सूचना

दी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें