मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:40 · नई दिल्ली संस्करण

भोपाल में दौड़ीं ई-बसें, अगस्त से जनता कर सकेगी सफर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भोपाल में दौड़ीं ई-बसें, अगस्त से जनता कर सकेगी सफर

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सड़कों पर सोमवार से ई-बसों का पांच दिवसीय ट्रायल रन शुरू हो गया है। बैरागढ़ स्थित डिपो से निकलीं इन बसों का संचालन तीन प्रमुख मार्गों पर किया जा रहा है, ताकि अगस्त माह से आम यात्रियों के लिए इनकी नियमित सेवा शुरू की जा सके।

भोपाल वासियों को जल्द ही प्रदूषण मुक्त और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की सुविधा मिलने जा रही है। सोमवार सुबह बैरागढ़ डिपो से ई-बसों को 3 अलग-अलग रूटों पर ट्रायल के लिए रवाना किया गया। गौरतलब है कि एक दिन पहले रविवार को जगदीशपुर में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्रिमंडल के सदस्य और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इन्हीं तीन ई-बसों में सवार होकर पहुंचे थे। वर्तमान में चल रहे पांच दिवसीय ट्रायल के दौरान बसों के सुचारू संचालन, रूट की उपयोगिता, ट्रैफिक दबाव, चार्जिंग दक्षता और तकनीकी कमियों का गहराई से आकलन किया जा रहा है। चूंकि यह ड्राई रन है, इसलिए इसमें आम यात्रियों की आवाजाही प्रतिबंधित रखी गई है, हालांकि स्थानीय पार्षदों को इसमें बैठाकर फीडबैक लिया जाएगा।

पुराने भोपाल से कोलार तक जुड़ेगा रूट

ट्रायल रन के दौरान बसों की समय-सारणी को दो शिफ्टों में विभाजित किया गया है। पहली शिफ्ट सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित हुई, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित की गई है। रूट प्लान के तहत ई-बसों को बैरागढ़ डिपो से शुरू कर पुराने भोपाल के व्यस्त इलाकों से होते हुए बोर्ड ऑफिस चौराहा तक लाया जा रहा है। यहां से बसों को भोपाल रेलवे स्टेशन (प्लेटफॉर्म नंबर-1) और कोलार के बैरागढ़ चीचली मार्ग तक चलाया जा रहा है। इस परीक्षण से इन घने यातायात वाले मार्गों पर बसों के परिचालन में आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों को समझा जा सकेगा।

जल्द ही 20 और नई बसें आएंगी

नगर निगम और परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार भोपाल में अब तक 21 इलेक्ट्रिक बसें पहुंच चुकी हैं और आगामी 10 से 12 दिनों के भीतर 20 अन्य नई बसों की खेप भी पहुंचने की संभावना है। बेड़े के विस्तार के साथ ही बैरागढ़ डिपो में चार्जिंग अवसंरचना को भी मजबूत किया गया है, जहां 11 हाई-टेक चार्जर प्वाइंट स्थापित किए जा चुके हैं ताकि नियमित सेवा शुरू होने के बाद चार्जिंग को लेकर कोई समस्या न आए। अधिकारियों का कहना है कि पांच दिनों का यह ट्रायल सफल रहने के बाद अगस्त महीने से आम नागरिकों के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा की विधिवत शुरुआत कर दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें