मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

द्वारका में नाबालिग के स्टंट ने छीनी 23 वर्षीय साहिल की जिंदगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
द्वारका में नाबालिग के स्टंट ने छीनी 23 वर्षीय साहिल की जिंदगी

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर ‘रील’ बनाने के खतरनाक जुनून ने द्वारका में एक हंसते-खेलते परिवार की दुनिया उजाड़ दी। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से स्टंट कर रहे एक नाबालिग छात्र ने बाइक सवार 23 वर्षीय साहिल धनेश्वरा को ऐसी टक्कर मारी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में एक टैक्सी ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल है। घटना 03 फरवरी लालबहादुर शास्त्री कॉलेज के पास की है।मृतक की मां इना माकन ने हिन्दुस्थान सामाचार से बताया कि 03 फरवरी को साहिल रोज की तरह ऑफिस जा रहा था। आरोप है कि आरोपित नाबालिग अपनी बहन के साथ स्कॉर्पियो में रील बनाने निकला था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गाड़ी की तेज रफ्तार साफ नजर आ रही है।आरोपित ने रॉन्ग साइड में गाड़ी घुसाकर बस के सामने स्टंट करने की कोशिश की। इसी दौरान साहिल की बाइक उसकी चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो ने पहले बाइक को टक्कर मारी, फिर एक खड़ी कार और उसके बाद टैक्सी से जा भिड़ी।रुंधे गले से न्याय की गुहार लगाते हुए इना माकन ने कहा, “उनके रील के शौक में मेरे कलजे का टुकड़ा चला गया। यह सिर्फ हादसा नहीं बल्कि गंभीर अपराध है।” उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपित के नाम पर पहले से ओवरस्पीडिंग के कई चालान दर्ज थे। इसके बावजूद उसे बिना लाइसेंस वाहन चलाने से नहीं रोका गया। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई।पुलिस कार्रवाई और जमानत पर सवालपुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार द्वारका साउथ थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106(1) और 125(ए) के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। वहीं मामले में तब नया मोड़ आया जब 10 फरवरी 2026 को किशोर न्याय बोर्ड ने आरोपित को 10वीं की बोर्ड परीक्षा के आधार पर अंतरिम जमानत दे दी। पहले उसे ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया था। जमानत से पीड़ित परिवार में रोष है।पिता पर भी कार्रवाई की मांगपरिवार का कहना है कि जब तक नाबालिगों को वाहन सौंपने वाले अभिभावकों पर सख्त कार्रवाई नहीं होगी, तब तक सड़क पर आम लोग सुरक्षित नहीं हैं। इना माकन ने आरोपित के पिता के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई और मां अपने बेटे को इस तरह न खोए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें