मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

द्वारका पुलिस ने 40 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
द्वारका पुलिस ने 40 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने अवैध शराब के अंतरराज्यीय कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने करीब 2000 क्वार्टर (40 पेटी) अवैध शराब बरामद की है और इस धंधे में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं, शराब की तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक सफेद रंग की कार को भी जब्त कर लिया गया है।

पकड़ा गया आरोपी पुष्कर कुमार (22) मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के मित्राऊं गांव में किराए पर रह रहा था।

यह पूरी कार्रवाई 12 मार्च की रात 12 बजे शुरू हुई, जब स्पेशल स्टाफ की टीम को गुप्त सूचना मिली कि ओडिशा सदन के पास, सेक्टर 16-बी द्वारका इलाके में एक सफेद आई-20 कार के जरिए अवैध शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर कमलेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एसआई दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल जगदीश, हेड कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल जय भगवान और कांस्टेबल मनजीत शामिल थे। पूरी टीम ने योजनाबद्ध तरीके से मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन का इंतजार करने लगी।

मुखबिर ने मौके पर आ रही आई-20 कार की पहचान कराई। पुलिस ने तुरंत कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी रोकने के बजाय तेज भगाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए कुछ ही दूरी पर कार को रोक लिया।

जब गाड़ी की तलाशी ली गई, तो उसमें से 40 पेटी संतरा देसी शराब बरामद हुई, जिन पर साफ लिखा था 'केवल हरियाणा में बिक्री के लिए' यानी ये शराब दिल्ली में बेचना पूरी तरह गैरकानूनी था।

कार चला रहे व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी पहचान पुष्कर कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी, बरामद शराब और कार को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की। इस मामले में थाना द्वारका नॉर्थ में एफआईआर दर्ज की गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी पुष्कर ने कई अहम खुलासे किए। उसने बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में इस अवैध धंधे में शामिल हुआ था।

वह एक पेट्रोल पंप पर काम करता था, जहां उसकी मुलाकात हिमांशु नाम के व्यक्ति से हुई। उसी के जरिए वह इस नेटवर्क में जुड़ा। उसने यह भी बताया कि वह यह शराब हिमांशु और सोनू उर्फ खोटा के कहने पर सप्लाई कर रहा था, जो दिचाऊं कलां इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस अब इन दोनों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रह चुका है और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क के बाकी लोगों को भी जल्द से जल्द पकड़ा जाए और यह पता लगाया जाए कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और किन-किन इलाकों में सप्लाई की जा रही थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें