मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

पकड़े जाने के डर से की थी बच्ची की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पकड़े जाने के डर से की थी बच्ची की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली। द्वारका जिले के डाबड़ी इलाके में बीते 29 मई को 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची की हत्या के मामले में जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा (एएटीएस) ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि बच्ची के घर से मोबाइल फोन और टैबलेट गायब थे। तकनीकी सर्विलांस के जरिए पुलिस को एक मोबाइल फोन की लोकेशन मिली, जिसे एक व्यक्ति इस्तेमाल कर रहा था। पूछताछ में उस व्यक्ति ने बताया कि यह मोबाइल उसे अनस नामक युवक ने बेचा था।पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अनस (23) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अनस ने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि वह मृतका के पड़ोस में ही रहता है और उसके परिवार को जानता था।अनस ने बताया कि वह नशे का आदी है और स्मैक के लिए पैसे जुटाने के इरादे से चोरी की योजना बनाई थी। 29 मई को वह बच्ची के घर में चोरी के इरादे से घुसा, लेकिन बच्ची ने उसे देख लिया और शोर मचाने लगी। पकड़े जाने के डर से उसने बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी और मोबाइल व टैब लेकर फरार हो गया।जांच में पता चला है कि आरोपित मार्च में ही जेल से ज़मानत पर रिहा हुआ था। वह पहले भी कई झपटमारी और चोरी के मामलों में शामिल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें