मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

द्वारका जिला पुलिस ने सितंबर माह में 14 अवैध विदेशी नागरिकों को पकड़ा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
द्वारका जिला पुलिस ने सितंबर माह में 14 अवैध विदेशी नागरिकों को पकड़ा

नई दिल्ली। द्वारका जिला पुलिस ने इस साल सितंबर माह में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 14 विदेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में ठहरने के आरोप में गिरफ्तार कर वापस भेजा है। इनमें नाइजीरिया के 11, आइवरी कोस्ट के 2 और बांग्लादेश के 1 नागरिक शामिल हैं।द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बुधवार को बताया कि द्वारका जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल, मोहन गार्डन थाना, एएटीएस, द्वारका सेक्टर-23 थाना और डाबड़ी थाना की संयुक्त टीमों ने यह अभियान चलाया था। अभियान के दौरान नौ विदेशी नागरिकों को एंटी नारकोटिक्स सेल, 2 को मोहन गार्डन, एक को एएटीएस, एक को द्वारका सेक्टर-23 और एक को डाबड़ी थाना पुलिस ने पकड़ा।पुलिस टीमों ने क्षेत्र में रह रहे उन विदेशी नागरिकों पर निगरानी बढ़ाई थी, जो बिना वैध वीज़ा या परमिट के देश में रह रहे थे। जांच के दौरान यह पाया गया कि सभी 14 व्यक्ति या तो वीज़ा की अवधि समाप्त होने के बाद भी ठहरे हुए थे या अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर चुके थे। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर विदेशी नागरिक पंजीकरण कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां जांच के बाद इनके निष्कासन के आदेश जारी किए गए। तत्पश्चात सभी को डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें