मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

डूसू चुनाव : एनएसयूआई उम्मीदवार जोसलीन नंदिता चौधरी बोलीं- छात्रों के मुद्दे प्रमुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डूसू चुनाव : एनएसयूआई उम्मीदवार जोसलीन नंदिता चौधरी बोलीं- छात्रों के मुद्दे प्रमुख

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस बीच, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार जोसलीन नंदिता चौधरी ने रामजस कॉलेज में वोटिंग का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान हो रहा है और हम छात्रों के मुद्दे को लेकर मैदान में हैं।

जोसलीन नंदिता चौधरी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "डूसू चुनाव में इस बार का मुद्दा मेंस्ट्रुअल लीव है और हॉस्टल भी एक बड़ी समस्या है। हम छात्रों के लिए सुरक्षित कैंपस चाहते हैं। मैं मानती हूं कि इस बार का चुनाव जमीन से जुड़ा हुआ है, लेकिन सोशल मीडिया ने भी इस चुनाव में काफी मदद की है।"

जोसलीन नंदिता के भाई एमएल चौधरी ने अपनी बहन की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस बार एनएसयूआई चारों सीट पर जीत दर्ज करेगी। पिछली बार रौनक खत्री ने हर एक मुद्दे को मजबूती के साथ उठाया था और इस बार भी एनएसयूआई मजबूती के साथ लड़ रही है।

डूसू चुनाव पर बात करते हुए एक छात्र ने कहा कि मैंने छात्रों की समस्या को ध्यान रखते हुए अपना वोट डाला है। इस बार का मुकाबला काफी रोमांचक है और मुझे लगता है कि इस बार एबीवीपी बाजी मारेगी।

एक अन्य छात्र ने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में लाइब्रेरी और कैंटीन एक बड़ा मुद्दा है। मुझे लगता है कि एबीवीपी उम्मीदवार आर्यन मान की डूसू चुनाव में जीत होगी।

दिल्ली विश्वविद्यालय के 50 से अधिक कॉलेजों के छात्र गुरुवार को मतदान कर रहे हैं। पहली पाली का मतदान सुबह साढ़े आठ बजे प्रारंभ हुआ है।

वहीं, इन कॉलेजों के छात्र दोपहर में दूसरी पाली में अपना मतदान कर सकेंगे। यह मतदान शाम 7.30 बजे तक जारी रहेगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई और भाजपा समर्थित एबीवीपी के बीच है। हालांकि, इन चुनावों में आम आदमी पार्टी समर्थक छात्र संगठन और लेफ्ट समर्थित छात्र संगठनों की भी मौजूदगी है।

छात्र संघ चुनाव के लिए करीब 52 कॉलेजों में अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले सभी कॉलेजों और विभागों के छात्र अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें