मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी का तीखा बयान: "INDIA गठबंधन का नाम भर लेने से राष्ट्रभक्ति नहीं आ जाती"

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी का तीखा बयान: "INDIA गठबंधन का नाम भर लेने से राष्ट्रभक्ति नहीं आ जाती"

संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी का तीखा बयान: "INDIA गठबंधन का नाम भर लेने से राष्ट्रभक्ति नहीं आ जाती"

नई दिल्ली, 29 जुलाई 2025 – संसद में सोमवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर चर्चा के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “जब देश की संसद भारतीय सेना के साहस और वीरता पर चर्चा कर रही है, तब यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि INDIA गठबंधन के नेताओं के बयान पाकिस्तान की मीडिया में वायरल हो रहे हैं।”

सांसद त्रिवेदी ने यह भी कहा कि "सिर्फ गठबंधन का नाम INDIA रख लेने से कोई देशभक्त नहीं बन जाता। सच्ची राष्ट्रभक्ति तो तब दिखती है जब आप राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर एकजुट होकर खड़े होते हैं, न कि दुश्मन देशों को मौका देते हैं भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने का।"

उन्होंने विपक्ष पर यह भी आरोप लगाया कि वह बार-बार आतंकवाद और सीमा पार से हो रही घुसपैठ जैसे गंभीर राष्ट्रीय विषयों पर 'राजनीतिक चश्मे' से सोचता है, जिससे सेना का मनोबल टूटता है और पाकिस्तान जैसी ताकतों को बोलने का अवसर मिलता है। त्रिवेदी के इस बयान ने संसद में बहस को और तीखा कर दिया, वहीं बीजेपी सांसदों ने मेजें थपथपा कर उनका समर्थन किया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने एलओसी पार कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया था, जिसमें 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने और नौ बड़े आतंकी अड्डों के तबाह होने की पुष्टि खुद गृह मंत्री अमित शाह ने की थी। संसद में इस विषय पर व्यापक चर्चा जारी है और देश की सुरक्षा नीति को लेकर विपक्ष और सरकार आमने-सामने है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें