मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

संगम विहार में जांच के दौरान कार से 47 लाख रुपये बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संगम विहार में जांच के दौरान कार से 47 लाख रुपये बरामद

नई दिल्ली। दक्षिणी जिले के संगम विहार इलाके में मंगलवार देर रात एक कार से 47 लाख रुपये पुलिस ने बरामद किए। पुलिस ने कार को जांच के लिए रोका था। उसके बाद चुनाव आयोग और आयकर विभाग की टीम को सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस के साथ ही अन्य एजेंसी मामले की जांच कर रही है।दक्षिणी जिले के डीसीपी अंकित चौहान ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को संगम विहार थाने की टीम टी-पॉइंट, मंगल बाजार रोड में वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार वहां से गुजरी। शक होने पर पुलिस टीम ने कार चालक को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस टीम ने पीछा कर चालक को दबोच लिया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को कार से 47 लाख रुपये बरामद हुए। पुलिस ने कार चालक वसीम से पैसों के बारे में जानकारी मांगी लेकिन वह न तो जानकारी दे सका और न ही बरामद धनराशि से संबंधित कोई दस्तावेज दिखा पाया। ऐसे में आचार संहिता लागू होने के चलते तुंरत मामले की सूचना चुनाव आयोग और आयकर विभाग की टीम को दी गई।पुलिस कार चालक वसीम और रुपये लेकर थाने पहुंची। जहां आयकर विभाग की टीम ने वसीम से पूछताछ शुरू की। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और आयकर विभाग की टीम इस धनराशि की जानकारी जुटा रही थी। वहीं सूत्रों की मानें तो आशंका जताई जा रही है कि रुपये दिल्ली विधानसभा में चुनाव के दौरान इस्तेमाल करने के लिए लाए गए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें