मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू से सातवीं मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायपुर।दुर्ग जिले में जिले के ढौर गांव की रहने वाली 32 साल की महिला की शुक्रवार शाम को स्वाइन फ्लू से मौत हो गई।शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में पिछले कई दिनों से महिला का इलाज चल रहा था। जिले में स्वाइन फ्लू से यह 7वीं मौत है।अब तक 36 स्वाइन फ्लू के मरीज मिल चुके हैं जिसमें उपचार के बाद 23 स्वस्थ हो चुके हैं ।दुर्ग में स्वाइन फ्लू के 6 और मरीज रायपुर और दुर्ग के अस्पतालों में भर्ती है। इनमें 2 मरीज रायपुर के एम्स अस्पताल में और एक-एक दुर्ग के सेक्टर-9, शंकराचार्य, बीएम शाह और पल्स अस्पताल में भर्ती हैं।जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे के मुताबिक स्वाइन फ्लू से पीड़ित महिला फेफड़े और शरीर में अन्य जगह सिस्ट अर्थात गांठ बनने की बीमारी से पीड़ित थी।इसी परेशानी के कारण घर वालों ने उसे शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। गले में खराश के साथ सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर डॉक्टर ने स्वाइन फ्लू की जांच कराई, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शुक्रवार को इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें