मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

चोर समझकर विक्षिप्त व्यक्ति की पिटाई, थाना अध्यक्ष की तत्परता से बची जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चोर समझकर विक्षिप्त व्यक्ति की पिटाई, थाना अध्यक्ष की तत्परता से बची जान

नवादा। नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के बरदाहा बाजार में गुरुवार की रात्रि चोर समझकर एक व्यक्ति के साथ अमानवीय घटना सामने आई है। गुरुवार को सिरदला थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव में “चोर-चोर” के हल्ले के बीच लोगों ने उक्त व्यक्ति को संदिग्ध मानते हुए दौड़ा दिया। जान बचाने के लिए वह भागता हुआ अकौना गांव की ओर चला गया, जहां भीड़ ने उसे पकड़ लिया और चोर समझकर उसकी पिटाई शुरू कर दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ में शामिल लोग उत्तेजित थे और बिना सच्चाई जाने लात-घूंसे से मारपीट कर रहे थे। स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही थी। इसी बीच किसी ने सिरदला थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद व्यक्ति को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस की समय पर कार्रवाई से उसकी जान बच सकी।थाना अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में व्यक्ति मानसिक रूप से विकलांग प्रतीत होता है। वह स्पष्ट रूप से अपना नाम-पता नहीं बता पा रहा है। कभी वह रजौली के एक होटल की जानकारी देता है तो कभी गोपी मोड़ का नाम ले रहा है, जिससे यह साफ होता है कि उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं है।पुलिस ने मानवता दिखाते हुए उसे सिरदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक इलाज चल रहा है।थाना अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस व्यक्ति की पहचान और उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है, ताकि उसे सुरक्षित उसके उपयुक्त स्थान तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि अफवाहों के आधार पर कानून को अपने हाथ में न लें। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखकर मारपीट करने के बजाय पुलिस को सूचना दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें