मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

तेज रफ्तार डंपर और ऑटाे की टक्कर में, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तेज रफ्तार डंपर और ऑटाे की टक्कर में, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

बक्सर। चौसा-बक्सर मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवा घाट के पास शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रहे ऑटाे में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटाे सवार एक महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटाे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे सभी लोग जख्मी हो गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को सूचना दी और घायलों को चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। इनमें से तीन की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर भेज दिया।घायलों में चौसा निवासी संजय चौधरी, उनकी मां जिरिया देवी, पवन चौधरी, सलीम राइन, हलीम राइन और बुटु चौधरी शामिल थे। वाराणसी ट्रामा सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में सलीम राइन की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है।बताया जा रहा है कि अचानक मौसम में बदलाव के कारण सड़क पर धुंध छा गई थी, जिससे दृश्यता कम हो गई और हादसा हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें