मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

हेड कांस्टेबल की ईमानदारी से 55 वर्षीय महिला को मिला 3.50 लाख का सामान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हेड कांस्टेबल की ईमानदारी से 55 वर्षीय महिला को मिला 3.50 लाख का सामान

जयपुर। जयपुर शहर के दौ सौ फीट चौराहे पर तैनात ट्रैफिक हेड कांस्टेबल अशोक शर्मा ने अपनी सतर्कता और ईमानदारी का परिचय देते हुए 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला ममता जैन का खोया हुआ ट्रॉली बैग वापस दिलाया।जानकारी के अनुसार ममता जैन,जो अजमेर की रहने वाली हैं। रक्षाबंधन के दिन दुर्गापुरा स्थित अपनी बहन के घर आई थीं। जो अजमेर अपने घर लौटने के लिए दौ सौ फीट चौराहे से बस में सवार हुईं। जल्दबाजी में उन्होंने अपना ट्रॉली बैग चौराहे पर ही छोड़ दिया। चौराहे पर ड्यूटी दे रहे हेड कांस्टेबल अशोक शर्मा की नजर सड़क किनारे रखे बैग पर पड़ी। उन्होंने तुरंत बैग के मालिक की तलाश की और संपर्क स्थापित किया। ईमानदारी का परिचय देते हुए उन्होंने ट्रॉली बैग ममता जैन को सौंप दिया। महिला के अनुसार बैग में करीब 3 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 26 हजार रुपये नकद थे। जिनकी कुल कीमत लगभग 3.50 लाख रुपये थी। महिला ने पुलिसकर्मी के इस नेक कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें