मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

रतलाम: बारिश के चलते खेत बने तालाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रतलाम। कहते है कि परेशानी आती है तो चारों ओर से आती है ऐसी ही परिस्थिति इन दिनों किसानों की है, जहां पहले ही सोयाबीन के भाव नहीं मिल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। खेत में पानी भरने से तालाब बन गए हैं जिसमें फसलें पानी में तैर रही हैं।

इससे सोयाबीन की कटाई प्रभावित हुई हैं। वहीं खेतों में खड़ी फसलें अंकुरित होने लगी है। पिछले साल भी सितंबर में अतिवृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थी। कुछ इसी तरह की स्थिति इस बार भी है। जिसमें किसानों के मुंह के सामने आया निवाला प्रकृति ने छीन लिया है। फसलों की यह हालत देख किसान भी मायूस है। अगर आगे भी बारिश ऐसे ही होती रही, तो पूरी फसल चौपट हो जाएगी। जिसमें किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस बार सोयाबीन का उत्पादन भी कम हो रहा है 3 क्विंटल से लगाकर चार क्विंटल तक पक रही है।नदी व तालाब के पास के खेतों में ज्यादा नुकसान:लागतार बारिश से नदी व तालाबों के पास जो खेत है। उन्हें तो बहुत अधिक नुकसान हुआ है। उनके खेतों में पानी पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। इसके साथ कहीं खेतों में पानी निकले जगह नहीं है। वहा अभी भी पानी भरा हुआ है। वहीं दो तीन दिनों से सतत बारिश होने से फसलों के गलने की शिकायत के साथ फसल का सडऩा भी तय माना जा रहा है। सिखेडी़, भदवासा, कांडरवासा, घटवास, बडौदा, सिखेड़ी सहित अनेक किसानों ने बताया कि क्षेत्र में कई अधिकांश किसानों की सोयाबीन पककर तैयार हो चुकी है। किंतु लगातार बारिश की वजह से कटाई नहीं हो पा रही है। खेतों में पानी भरने के बाद अब दाने अंकुरित होने लगे हैं। जल्द मौसम साफ नहीं हुआ है, तो किसान बर्बाद हो जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें