मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:50 · नई दिल्ली संस्करण

चक्रवाती तूफान ‘फेंजल’ की वजह से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की बारिश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चक्रवाती तूफान ‘फेंजल’ की वजह से  छत्तीसगढ़ के कई जिलों में  हल्की बारिश

रायपुर। बीते दो दिनों से चक्रवाती तूफान ‘फेंजल’ की वजह से रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलो में बीते रविवार काे मध्यम बारिश हुई है । आज (साेमवार) भी सुबह से प्रदेश के कई हिस्सों में बदल छाये हुए हैं, कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। इसके चलते प्रदेश के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। बदली के कारण रायपुर में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सोमवार सुबह से बदली का मौसम है और कई जिलों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।‘फेंजल’ के कमजोर होकर उत्तरी तमिलनाडु के ऊपर अवदाब क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इसके प्रभाव से आगामी तीन दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री तक वृद्धि का भी अनुमान है। कुछ जिलों में सुबह कोहरा छा सकता है और आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहेगा।राज्य में रविवार को रायपुर सहित कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। रायगढ़ में सर्वाधिक 8.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।वहीं, दंतेवाड़ा का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री और अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें