मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान में मौसम का दोहरा असर: 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी इलाकों में गर्मी बरकरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राजस्थान में मौसम का दोहरा असर: 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पश्चिमी इलाकों में गर्मी बरकरार

जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक ओर कई जिलों में आंधी और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी एवं उमस से राहत मिली है, वहीं पश्चिमी राजस्थान के कई क्षेत्रों में तेज गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने रविवार को 12 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 8 जून को 7 जिलों में बारिश तथा 2 जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी गई है।शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिलीं।बीकानेर जिले में तेज आंधी के साथ बारिश हुई और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में तेज हवा के कारण एक वेयरहाउस की टिन शेड उड़कर करीब आधा किलोमीटर दूर खेत में जा गिरी। टोंक जिले में शाम के समय तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, टोंक और सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में शनिवार को मौसम ने करवट ली। कई स्थानों पर तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई। राज्य में शनिवार को सर्वाधिक वर्षा टोंक जिले के निवाई क्षेत्र में हुई, जहां 65 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई।इसके अलावा अलवर में 22 मिलीमीटर तथा बीकानेर में 14.6 मिलीमीटर वर्षा मापी गई। बारिश के बाद इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आ गई और लोगों को राहत मिली।दूसरी ओर बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर सहित पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी का प्रकोप जारी रहा। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक तापमान बढ़ने और गर्मी का असर बने रहने की संभावना जताई है।मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक राज्य में मौसम का यही मिश्रित स्वरूप बना रह सकता है।पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीटवेव और तेज गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें