मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

स्कूल जा रही छात्रा को DTC बस ने कुचला, कोंडली मोड़ पर दर्दनाक हादसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
स्कूल जा रही छात्रा को DTC बस ने कुचला, कोंडली मोड़ पर दर्दनाक हादसा

नई दिल्ली। दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 के कोंडली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार डीटीसी बस ने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी पर अपने चाचा के साथ स्कूल जा रही 8वीं कक्षा की छात्रा कायना पाल (उम्र 12 साल) बस की चपेट में आ गई। बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद बस चालक फरार हो गया, जिसके बाद इलाके में गुस्सा फैल गया और लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी।

बच्ची के रिश्तेदार वीरेंद्र सिंह ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि कायना पाल अपने चाचा के साथ स्कूटी से स्कूल जा रही थी। इसके स्कूल में 15 अगस्त से जुड़ा कार्यक्रम था। वह खिचड़ीपुर से वसुंधरा एन्क्लेव स्थित ईस्ट प्वाइंट स्कूल की ओर जा रही थी। इसी दौरान दल्लूपुरा के पास पीछे से आ रही डीटीसी बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही स्कूटी सड़क पर गिर गई और बच्ची बस की चपेट में आ गई। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कायना उनके पड़ोस में रहती थी और परिवार के लिए बेटी जैसी थी। उन्होंने बस चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बच्ची के चाचा स्कूटर को सामान्य गति से चला रहे थे, लेकिन बस काफी तेज रफ्तार में थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि बस ने ओवरटेक करने की कोशिश में गलत दिशा से आकर स्कूटर को टक्कर मारी। उन्होंने बताया कि हादसे में बच्ची के चाचा को भी चोट लगी है। उनके पैर और घुटने में चोट बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बस चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश बढ़ गया और गुस्साई भीड़ ने डीटीसी बस में तोड़फोड़ कर दी।

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार बस चालक की तलाश की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें