मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

देवर ने शिक्षिका भाभी को चाकू मार कर किया घायल,खुद खाया जहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
देवर ने शिक्षिका भाभी को चाकू मार कर किया घायल,खुद खाया जहर

पूर्वी चंपारण।जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में एक नशेड़ी देवर ने नशे के लिए पैसे नही देने पर अपनी शिक्षिका भाभी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। फिर उसने खुद भी जहर खा लिया।दोनों की स्थिति मे गंभीर बतायी जा रही है।घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार,पीड़ित शिक्षिका आरा जिला निवासी सुमन कुमारी जो झरोखर थाना क्षेत्र के जमुनिया उत्तरी माध्यमिक विद्यालय में हिंदी की शिक्षिका है। जो फिलवक्त घोड़ासहन थाना क्षेत्र में अपने ससुराल में रहती है, उनका पति रेलवे में लोको पायलट है।परिजनो के अनुसार शिक्षिका सुमन के देवर को नशे की गंभीर लत का शिकार है,वह अक्सर सुमन से पैसे की मांग करता रहता था। रविवार को सुमन कुमारी ने उसे पैसे देने से मना किया तो वह आक्रोशित होकर उस पर चाकू से हमला कर दिया।इसके बाद उसने खुद भी जहर खा लिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। शिक्षिका का निजी क्लिनिक में और देवर को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें