मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

बेगूसराय में नशे में धूत युवकों ने नाबालिग से विद्यालय में किया दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

बेगूसराय में नशे में धूत युवकों ने नाबालिग से विद्यालय में किया दुष्कर्म, दो गिरफ्तारबेगूसराय, 09 मार्च । होली के दौरान बिहार के बेगूसराय में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और दूसरी बच्ची को घायल करने जैसी शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले दोनों आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।घटना के संबंध में एसपी योगेन्द्र कुमार ने गुरुवार को बताया कि कल दोपहर बाद सूचना मिली कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में पचवीर चौक के समीप समुदाय विशेष की दो नाबालिग लड़कियों के साथ दूसरे समुदाय के लड़के के द्वारा बहला-फुसलाकर बलात्कार एवं छेड़छाड़ तथा घायल कर दिया गया है।सूचना मिलते ही बलिया डीएसपी एवं साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर पीड़ित दोनों नाबालिग लड़कियों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लाया गया, जहां दोनों की हालत ठीक है। मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया ने घायल बच्चियों और उनके परिजनों से जानकारी ली है तथा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।घटना को गंभीरता से लेते हुए बलिया डीएसपी कुमार वीर धीरेन्द्र के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा सूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए घटना को अंजाम देने वाले आरोपी राजकुमार उर्फ छोटू महतो को खेत से गिरफ्तार किया गया। इसकी निशानदेही पर एक अन्य आरोपी बबलू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पोक्सो एक्ट के तहत दोनों को जेल भेजा जा रहा है तथा स्पीडी ट्रायल से जल्द सजा कराने के आदेश दिए गए हैं।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि पचवीर पंचायत की दो बच्ची बुधवार की दोपहर कुछ सामान लेने बाजार गई थी। वहां से लौटने के दौरान दोनों नाबालिग विद्यालय परिसर में लगे झूला पर खेलने लगी। इसी बीच विद्यालय के बगल में चल रहे गोविन्द महतो के चाय-नाश्ता दुकान से निकलकर नशे में धुत दो युवक आए और बच्ची से छेड़छाड़ करने लगे। जिसमें एक बच्ची के शौचालय में छिपने पर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान विरोध करने पर दूसरी बच्ची को घायल कर दिया और दोनों को बगल के बगीचे में फेंक दिया।बेहोश बच्ची के साथी घायल बच्ची ने बगीचे से किसी तरह भागकर जब हल्ला किया तो घटनास्थल पर सैकड़ों लोग जुट गए। दोनों बच्ची को स्थानीय पीएससी भेजा गया तथा लोग आरोपी को गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग करने लगे। लोगों का कहना था कि विद्यालय के बगल में चल रहे दुकान में शराबी और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, इस दुकान को हटाया जाए।घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ, डीएसपी समेत सभी पदाधिकारी तथा पैगाम-ए-अमन कमेटी और मुखिया संघ जिलाध्यक्ष मो. अहसन सहित अन्य ने किसी तरह समझा-बुझाकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बावजूद स्थिति तनावपूर्ण, लेकिन नियंत्रण में है। पुलिस बल घटनास्थल पर कैंप कर रही है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें