मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

शराब पीकर स्कूल पहुंचे हेडमास्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शराब पीकर स्कूल पहुंचे हेडमास्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्वी चंपारण।सुबह-सुबह ही शराब पीकर स्कूल पहुंचे हेडमास्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला कुड़वाचैनपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरुही का है। शराब पीकर लड़खड़ाते पांव और बड़बडाते जुबान के साथ स्कूल पहुंचे हेड मास्टर बच्चो और शिक्षको के सामने हंगामा करने लगे,जिसकी सूचना बच्चों ने अपने अभिभावकों को दी और फिर अभिभावकों ने पुलिस को इस मामले की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुड़वाचैनपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरुहीके हेडमास्टर ढाका थाना क्षेत्र के विशंभरपुर निवासी रामस्वार्थ महतो को गिरफ्तार कर लिया।शिक्षा की अलख जगाने वाले और लोगो को शराबबंदी का शपथ दिलाने वाले हेडमास्टर की इस कारनामें की चर्चा पूरे जिले में हो रही है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद हेडमास्टर का मेडिकल जांच करवाया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हो चुकी है और अब उनके ऊपर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें