मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:39 · नई दिल्ली संस्करण

सीवान में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान का आगाज, एक हजार से अधिक युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सीवान में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' अभियान का आगाज, एक हजार से अधिक युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ

सीवान। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत द्वारा संचालित "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत–संकल्प अभियान" के तहत रविवार को सीवान जिले में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन के साथ हुआ, जिसमें उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।जिले का मुख्य कार्यक्रम वी.एम. उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, सीवान में आयोजित हुआ, जहां जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह, जिला युवा पदाधिकारी दीपंकर सिंह, जिला खेल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अभिजीत सिंह तथा विद्यालय के प्राचार्य राकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में 250 से अधिक छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान जिला पदाधिकारी ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब युवा नशामुक्त और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएंगे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और समाज में जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।उप विकास आयुक्त अमिताभ सिंह ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।मुख्य कार्यक्रम के अलावा बड़हरिया, गोरियाकोठी, नौतन, भगवानपुर, बसंतपुर सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रत्येक स्थान पर 100 से अधिक युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। माय भारत के स्वयंसेवकों ने अभियान के संचालन और जागरूकता गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।जिले भर में आयोजित कार्यक्रमों में एक हजार से अधिक युवाओं ने नशामुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अगले 100 सप्ताह तक चलने वाला जनआंदोलन है, जिसमें प्रत्येक युवा की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण और नशामुक्त भारत के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें