मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

मुरादाबाद में दूसरे दिन भी बूंदाबांदी जारी, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पहुंचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुरादाबाद में दूसरे दिन भी बूंदाबांदी जारी, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पहुंचा

मुरादाबाद। मुरादाबाद में शनिवार की भांति रविवार को सुबह 7 बजे से

से बूंदाबांदी शुरू हो गई जो सुबह साढ़े 11 बजे तक जारी रही। आज सुबह

साढ़े 4 घंटे की बारिश से मौसम एक बार फिर ठंडा हो गया। मुरादाबाद का

न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया वहीं आज अधिकतम तापमान 23

डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि

मुरादाबाद में बुधवार तक बादल छाए रहेंगे। गुरुवार से मुरादाबाद का मौसम

साफ होगा।

मुरादाबाद जनपद में शनिवार सुबह 8 बजे से बूंदाबांदी

शुरू हो गई थी जो सुबह 11 बजे तक जारी रही थी, दोपहर 2 बजे के लगभग सूरज

देवता के दर्शन हुए लेकिन कुछ देर बाद बादल छा गए थे। शनिवार शाम से

मुरादाबाद में तेज हवा चलनी शुरू हो गई जिससे लोगों को एक बार फिर जनवरी

माह की ठंड जैसा एहसास होने लगा।

रविवार सुबह 7 बजे से से

बूंदाबांदी शुरू हो गई जो सुबह साढ़े 11 बजे तक जारी रही। आज सुबह साढ़े 4

घंटे की बारिश से मौसम एक बार फिर ठंडा हो गया।

बीच में दो-तीन बार

बूंदाबांदी ने तेज बारिश का भी रूप लिया। जिससे आम जीवन काफी प्रभावित हो

गया। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

राजकीय इंटर

कॉलेज मुरादाबाद में मौसम प्रयोगशाला के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि आज

दोपहर 1 बजे धूप निकल आएगी और मौसम साफ हो जाएगा लेकिन मुरादाबाद में

सोमवार, मंगलवार और बुधवार तक बदल छाएं रहेंगे। तीनों दिन कुछ देर के लिए

धूप भी निकलेगी लेकिन तेज हवा जारी रहेगी। गुरुवार से मौसम साफ होने का

अनुमान है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें