मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

डीआरडीओ और नौसेना ने एमआईजीएम का किया सफल परीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
डीआरडीओ और नौसेना ने एमआईजीएम का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने संयुक्त रूप से स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और विकसित की गई मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (एमआईजीएम) का सीमित विस्फोटक के साथ सफलतापूर्वक युद्ध अभ्यास परीक्षण किया है। रक्षा मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर डीआरडीओ, भारतीय नौसेना और उद्योग जगत को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली भारतीय नौसेना की जलपोत-रोधी युद्ध क्षमता को और अधिक मजबूत बनाएगी।उल्लेखनीय है कि मल्टी इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (एमआईजीएम) को डीआरडीओ की नौसेना विज्ञान और तकनीकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल) ने भारतीय नौसेना के लिए आधुनिक स्टेल्थ युद्धपोतों के विरुद्ध बढ़त दिलाने के उद्देश्य से डिजाइन और विकसित किया है।एमआईजीएम युद्धपोतों, तैरते प्लेटफार्म (सीओओपी) और पनडुब्बियों से तैनात की जा सकती है। इसमें एफआरपी कंपोजिट, इलेक्ट्रॉनिक हार्डवेयर, उच्च घनत्व ऊर्जा स्रोत, सॉफ्टवेयर और सेंसर जैसी अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। एमआईजीएम दो संस्करणों—प्रशिक्षण और युद्ध—में उपलब्ध है और यह केबल नियंत्रित तथा स्वायत्त दोनों मोड में कार्य करती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें