मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

युवा टीम के साथ इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज ड्रॉ कराना गिल के लिए बड़ी प्रेरणा : दानिश कनेरिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया का मानना है कि एक युवा टीम के साथ इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराना कप्तान शुभमन गिल के लिए प्रेरणा के रूप में काम करेगा और उनके करियर में मददगार साबित होगा।

इंग्लैंड दौरे की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली ने संन्यास ले लिया था। इसके बाद शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। बतौर कप्तान गिल कैसा प्रदर्शन करेंगे, इसे लेकर सभी के मन में संशय की स्थिति थी। लेकिन, गिल ने सीरीज में सर्वाधिक 754 रन बनाकर एक नई ऊंचाई हासिल की।

आईएएनएस से बात करते हुए दानिश कनेरिया ने कहा, "दर्शकों को सलाम, उन्होंने ऐसा महसूस कराया जैसे मैच भारत में खेला जा रहा हो। शुभमन गिल ने पूरे दौरे में शानदार कप्तानी की और आखिरी दिन उनकी रणनीतिक कुशलता ने भारत की बहुत मदद की। पुरानी गेंद से बॉलिंग जारी रखने के उनके फैसले से भारत को बहुत फायदा हुआ।"

कनेरिया ने कहा, "यह सीरीज शुभमन गिल के लिए महत्वपूर्ण थी क्योंकि यह कप्तान के रूप में उनकी पहली सीरीज थी। एक युवा टीम के साथ विदेश में सीरीज ड्रॉ कराना उनके लिए एक बड़ी प्रेरणा है। वह भविष्य में बहुत कुछ सीखेंगे। इसमें हमेशा कुछ न कुछ कमियां तो रहेंगी ही, लेकिन मुझे लगता है कि वह लंबे समय में एक शानदार कप्तान बन सकते हैं।"

पूर्व स्पिनर ने 'द ओवल' टेस्ट के आखिरी दिन सिराज की बेहतरीन गेंदबाजी की तारीफ की, जिसकी बदौलत भारतीय टीम सीरीज 2-2 से जीतने में सफल रही।

उन्होंने कहा कि सिराज ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया; वह अविश्वसनीय थे। मुझे उनके जैसे क्रिकेटर को देखकर खुशी होती है। वह कभी हार नहीं मानते। लॉर्ड्स में मिली हार से वह निराश थे, लेकिन उन्होंने सुनिश्चित किया कि भारत ओवल में जीत हासिल करे और सीरीज बराबर करे। सिराज ने देश के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया। यह एक शानदार जीत थी और टेस्ट मैच देखने लायक था।

कनेरिया ने कहा कि जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत के बिना टेस्ट जीतना और वो भी तब जब सीरीज दांव पर हो, बेहतरीन था। यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, साई सुदर्शन, करुण नायर और रवींद्र जडेजा ने जीत में अपनी भूमिका निभाई। इस टीम ने लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें