मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

भागलपुर में नाले की उंचाई ने बढ़ाई मुश्किलें, घरों में घुसेगा पानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भागलपुर में नाले की उंचाई ने बढ़ाई मुश्किलें, घरों में घुसेगा पानी

भागलपुर : भागलपुर नगर निगम के विभिन्न वार्डों में जलजमाव से राहत दिलाने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से नालों का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन निर्माण के दौरान अपनाई जा रही डिजाइन और तकनीकी मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

कई जगह नालों पर लंबे स्लैब ढाल दिए गए हैं, जबकि पानी की निकासी के लिए पर्याप्त सुराख नहीं छोड़े गए हैं। विशेषज्ञों का मानना है, इससे बारिश के दौरान पानी के नाले तक पहुंचने में बाधा आ सकती है और सड़कों पर जलजमाव की समस्या बढ़ सकती है।

सबसे खराब स्थिति वार्ड संख्या 34 अंतर्गत भीखनपुर के आनंदबाग मोहल्ले के है। जहां नाला निर्माण को लेकर लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क के बीचों-बीच बनाए गए नाले ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है।

लोगों का कहना है कि यह निर्माण राहत देने के बजाय उनके लिए नई मुसीबत बन गया है। लोगों का आरोप है कि नाले का निर्माण सड़क से करीब तीन फीट ऊंचा बनाया गया है। इससे घरों के सामने दीवार जैसी स्थिति बन गई है। लोगों का कहना है कि अब घरों से निकलना और वाहनों का आवागमन भी मुश्किल हो गया है।

इतना ही नहीं नाले की उंचाई अधिक होने के कारण घरों का पानी भी निकलना मुश्किल होगा। उल्टा नाले का पानी घरों में प्रवेश करेगा। सबसे अधिक दिक्कत बारिश के दिनों में होगी। यह मोहल्ला टापू बनकर रह जाएगा। बारिश का पानी हर घर में प्रवेश करेगा। स्थानीय लोगों के अनुसार निर्माण कार्य शुरू होने के दौरान ही उन्होंने इसका विरोध किया था, लेकिन उनकी बातों को नजरअंदाज कर दिया गया।

लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान किसी इंजीनियर को मौके पर नहीं देखा गया और पूरा काम मिस्त्रियों के भरोसे कराया गया। कमोबेश यही स्थिति वार्ड नंबर 8, 13, 22, 43 और 50 की है। यहां बन रहे नाले की ऊंचाई जिस कदर अधिक है, उससे तो लगता है कि इसमें नाले का पानी खुद जाएगा कैसे ? यह देखना चाहिए, कैसे नाला बनाया जा रहा है।

10 फीट के स्लैब पर चार इंच वाला होल पानी के फ्लो के अनुसार होना चाहिए, तभी निकासी सही हो पाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें