मुख्यमंत्री डॉ यादव ने महान क्रांतिकारी सुखदेव को जयंती पर किया नमन
भोपाल,। अमर शहीद क्रांतिकारी सुखदेव की आज बुधवार को जयंती है। इस
अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें स्मरण करते हुए विनम्र नमन
किया है।
सीएम डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर
पोस्ट कर अपने संदेश में लिखा माँ भारती के पैरों में पड़ी परतंत्रता की
बेड़ियों को तोड़ने के लिए सर्वस्व बलिदान कर देने वाले महान क्रांतिकारी,
अमर हुतात्मा श्रद्धेय सुखदेव थापर जी की जयंती पर उनके चरणों में
कोटि-कोटि नमन करता हूँ। आपके विचारों का उज्ज्वल प्रकाश और आदर्श जीवन आज
भी देशवासियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित कर रहा है।





