मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को जयंती पर किया नमन
भोपाल,। आज शुक्रवार को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जयंती है। इस
अवसर पर मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें पुण्य स्मरण कर विनम्र
नमन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया
एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा लोक कल्याण हेतु कर्तव्य व सेवा की पथ
प्रदर्शक, परम श्रद्धेय लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी की जयंती पर शत्-शत्
नमन करता हूँ। काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर से लेकर उज्जैन के महाकाल तक,
गुजरात के सोमनाथ से आंध्रप्रदेश के श्रीशैलम तक चारों दिशाओं में
तीर्थस्थलों पर आपने जीर्णोद्धार व निर्माण कार्यों से सनातन संस्कृति के
गौरव को पुनर्स्थापित किया, जो सनातन संस्कृति को सदैव गौरवान्वित करता
रहेगा।





