मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:04 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री यादव ने गोपाल कृष्ण गोखले और महाराणा प्रताप को जयंती पर किया नमन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल, । महान स्वतंत्रता सेनानी व समाज सुधारक गोपाल कृष्ण गोखले और

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की आज गुरुवार को जयंती है। इस अवसर पर मप्र

के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोनों महान विभूतियों को स्मरण करते हुए

नमन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने सोशल

मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा स्वतंत्रता सेनानी, विचारक एवं समाज सुधारक,

श्रद्धेय गोपाल कृष्ण गोखले जी को जयंती पर सादर नमन करता हूं। सत्य के

प्रति अडिगता, अपनी भूल को स्वीकारना, लक्ष्य के प्रति निष्ठा और नैतिक

आदर्शों के प्रति आदरभाव का संदेश देकर आपने असंख्य नागरिकों को

राष्ट्रसेवा की प्रेरणा दी। आपके विचारों की ज्योति सदैव देशभक्ति के भाव

को आलोकित करती रहेगी।

एक अन्य संदेश के माध्यम से महाराणा

प्रताप को जयंती पन विनम्र नमन करते हुए सीएम डॉ. यादव ने लिखा अद्भुत

शौर्य, त्याग और स्वाभिमान की प्रतिमूर्ति, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी

की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करता हूँ। मातृभूमि के लिए आपकी अटूट निष्ठा व

प्रेम अविस्मरणीय है, देश के लिए आपके अतुलनीय बलिदान का यह राष्ट्र सदैव

ऋणी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें