मप्र: मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानी 'देशबंधु' चितरंजन दास को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
भोपाल,। महान स्वतंत्रता सेनानी 'देशबंधु' चित्तरंजन दास की आज 16
जून को पुण्यतिथि है। इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मुख्यमंत्री
डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा स्वतंत्रता सेनानी एवं अधिवक्ता,
श्रद्धेय 'देशबंधु' चितरंजन दास जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि
अर्पित करता हूँ। भारत माता की स्वतंत्रता हेतु आपके तप, त्याग और समर्पण
की पवित्र ज्योत सदैव भावी पीढ़ियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती
रहेगी।





