सीएम डॉ यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
भोपाल,। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की
आज (बुधवार को) पुण्यतिथि है। चौधरी चरण सिंह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री
थे, चरण सिंह किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता माने जाते थे।
उनकी पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित
की हैं।
मुख्यमंत्री डॉ
यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा पूर्व प्रधानमंत्री, भारत
रत्न, चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता
हूँ। सादगी एवं सिद्धांतों के प्रति संकल्पबद्ध आपका सम्पूर्ण जीवन किसान
कल्याण के लिए समर्पित रहा, अन्नदाताओं के हित में आपके प्रयास आज भी
प्रासंगिक व अविस्मरणीय हैं।





