मप्र: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सुप्रसिद्ध साहित्यकार सुमित्रानंदन पंत को जयंती पर किया नमन
भोपाल,। हिंदी साहित्य की दुनिया में अपनी एक अलग और अनोखी छाप
छोड़ने वाले कवि सुमित्रानंदन पंत की आज (सोमवार को) जयंती है I इस अवसर
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें नमन किया है।
मुख्यमंत्री
डॉ यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में लिखा हिंदी साहित्य में
छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक सुप्रसिद्ध साहित्यकार, कवि
और पद्मभूषण से सम्मानित सुमित्रानंदन पंत जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि
नमन करता हूँ। आज भी उनकी रचनाएं हम सभी के लिए प्रेरणा व साहित्य के
ज्ञान का स्रोत हैं।





