मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद काे जयंती पर किया नमन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भाेपाल, । मां भारती के चरणों से परतंत्रता की बेड़ियाँ तोड़ने के

लिए प्राण देने वाले वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद और महान स्वाधीनता संग्राम

सेनानी, स्वराज की भावना को भारत के जन-जन में स्थापित करने वाले लोकमान्य

बाल गंगाधर तिलक की आज (मंगलवार काे) जयंती है।इस अवसर पर देश उन्हें याद

कर नमन कर रहा है। इस माैके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन

यादव ने भी दाेनाें महान स्वतंत्रता सेनानियाें काे स्मरण कर विनम्र

नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर

पाेस्ट कर लिखा 'स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा'

का नारा देकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में लाखों लोगों को प्रेरित करने

वाले लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन करता हूं।

माँ भारती की स्वतंत्रता के संकल्प को मन-प्राण में बसाने वाले तिलक जी का

जीवन और ओजस्वी विचार प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

एक

अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ.यादव ने अमर शहीद चंदशेखर आजाद काे

जयंती पर नमन करते हुए कहा माँ भारती के अमर सपूत चंद्रशेखर आजाद जी की

जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करता हूँ। आपकी राष्ट्रभक्ति, वीरता, साहस और

बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें