मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय भाई-बहनों को गौरव दिवस की बधाई दी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय भाई-बहनों को गौरव दिवस की बधाई दी

भाेपाल। भगवान की तरह पूजे जाने वाले धरती आबा बिरसा मुंडा की आज 150वीं जयंती है। देश उनकी जयंती पर जनजाति गौरव दिवस के रूप में मना रहा है। मध्य प्रदेश में भी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कई कार्यक्रम आयाेजित हाेने वाले है। मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय भाई बहनाें काे जनजातीय गाैरव दिवस की बधाई और शुभकामना दी है।मख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा जनजातीय समुदाय को सशक्त बनाकर मातृभूमि की स्वतंत्रता में अहम् भूमिका निभाने वाले, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं सभी जनजातीय भाई-बहनों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मनाया जा रहा गौरव दिवस जनजातीय समाज की परम्पराओं एवं विरासत का सम्मान करने के साथ देशवासियों को गौरवशाली इतिहास एवं शौर्य गाथाओं के साथ माँ भारती के प्रति उनके समर्पण की पहचान करा रहा है। जनजातीय आदर्शों एवं मूल्यों को संजोए रखने के लिए सदैव स्मरणीय जननायक बिरसा मुंडा जी के पथ पर चलकर हमारी मध्यप्रदेश सरकार निरंतर जनजातीय समाज के उत्थान एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें