मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज बालाघाट दौरे पर, नक्सल विरोधी अभियानों में बहादुर जवानों को देंगे आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज बालाघाट दौरे पर, नक्सल विरोधी अभियानों में बहादुर जवानों को देंगे आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन

भाेपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज साेमवार काे बालाघाट जिले के दौरे पर रहेंगे। वे महाराष्ट्र के गोंदिया एयरपोर्ट हाेते हुए दोपहर करीब 12 बजे बालाघाट पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री गृह विभाग के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य साहस और वीरता का प्रदर्शन करने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर विशेष रूप से 60 जवानों को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन (पूर्व पदोन्नति) प्रदान की जाएगी। यह कार्यक्रम न केवल जवानों के मनोबल को बढ़ाने वाला होगा, बल्कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों के योगदान को भी सम्मान देने का संदेश देगा।दोपहर 12 बजे से करीब तीन बजे तक मुख्यमंत्री बालाघाट में विभिन्न विकासात्मक और प्रशासनिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, भूमिपूजन तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा भी प्रस्तावित है। इसके बाद शाम करीब पांच बजे मुख्यमंत्री भोपाल लौटेंगे। यहां वे शिवाजी नगर स्थित शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचकर छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। इस इंटरैक्टिव सत्र में मुख्यमंत्री परीक्षा की तैयारी, चुनौतियों, आत्मविश्वास और विद्यार्थियों के सुझावों पर चर्चा करेंगे। यह संवाद छात्रों के लिए प्रेरणादायक और मार्गदर्शक साबित होने की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें