मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डाॅ यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डाॅ यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया

भाेपाल। मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। रतन टाटा 86 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब था। उनके निधन से देश भर में शाेक की लहर है। आम से लेकर खास तक उनके निधन पर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी रतन टाटा के निधन पर शाेक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए अपने शाेक संदेश में कहा देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा संस के मानद चेयरमैन श्री रतन टाटा जी का निधन उद्योग जगत ही नहीं, अपितु समस्त भारतवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। आज देश ने एक महान उद्योगपति के साथ ही बेहद संवेदनशील, राष्ट्रसेवा एवं मानवता के प्रति सदैव समर्पित शख्सियत को खोया है। उनके जाने से भारत ही नहीं, बल्कि विश्व उद्योग जगत में एक रिक्तता सदैव रहेगी। देश के विकास में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा।बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्य आत्मा को अपने परमधाम में स्थान देंवे, साथ ही शोकाकुल हर व्यक्ति को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति दें।ॐ शांति!बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भी रतन टाटा के निधन पर ट्वीट कर जताया दुख है। उन्हाेंने अपने शाेक संदेश में कहा प्रसिद्ध उद्योगपति,महान देशभक्त व पद्म विभूषण से सम्मानित श्री रतन टाटा जी का दुःखद निधन उद्योग जगत के लिये अपूरणीय क्षति है। विभिन्न सामाजिक कार्यों और उद्योग जगत को नई दिशा देने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। ईश्वर दिव्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें