मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

डॉ. विपिन कुमार थाईलैंड और कम्बोडिया में फहराएंगे हिंदी की पताका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, विश्व प्रसिद्ध हिन्दीसेवी डॉ. विपिन कुमार

थाईलैंड और कम्बोडिया की यात्रा पर रवाना हो गए। वो 2- 8 अप्रैल तक दोनों

देशों की यात्रा पर रहेंगे। वह पहले बैंकॉक (थाईलैंड) एवं उसके पश्चात

कम्बोडिया में हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार के साथ ही

सांस्कृतिक संबंधों की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे । 50

सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघ के वरिष्ठ प्रचारक माननीय इंद्रेश जी

करेंगे । पूरे प्रतिनिधिमंडल का समन्वय पंचमधाम के सचिव श्री शैलेश वत्स

कर रहे हैं।

इससे पहले डॉ. विपिन कुमार ने भारत सरकार के प्रतिनिधि

के रूप में विश्व हिंदी सम्मेलन मॉरीशस और फिजी में हिस्सा ले चुके हैं।

वियतनाम में उन्हें जनवरी 2024 में वियतनाम बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा

सम्मानित किया जा चुका है। डॉ. विपिन कुमार ने हिन्दी भाषा और भारतीय

संस्कृति के साथ ही विश्व में हिंदी भाषा और सांस्कृतिक समृद्धि की दिशा

में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया है। डॉ. कुमार ने हिन्दी भाषा और

साहित्य पर कई पुस्तकें लिखी हैं। इनमें "हिन्दी और समाज", "सब का साथ,

सबका विकास" प्रमुख हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें