मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:57 · नई दिल्ली संस्करण

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संकल्प की प्रेरणा : संजय सरावगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संकल्प की प्रेरणा : संजय सरावगी

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बिहार प्रदेश कार्यालय में सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई गई।इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने डॉ. मुखर्जी के स्मृतिचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके राष्ट्रनिर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण किया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका जीवन राष्ट्रहित, राष्ट्रीय स्वाभिमान और जनसेवा का अद्भुत उदाहरण है, जो आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है।उन्होंने कहा कि "एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे" का डॉ. मुखर्जी का अडिग संकल्प राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक था। उन्होंने देश की अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, जिसे राष्ट्र सदैव कृतज्ञता के साथ याद रखेगा।संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनका दूरदर्शी चिंतन और 'राष्ट्रहित सर्वोपरि' का सिद्धांत आज 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को निरंतर शक्ति और दिशा प्रदान कर रहा है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें