मप्र: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के चुनावी दौरे पर रहेंगे
भोपाल,। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (गुरुवार को) बिहार के गया,
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और झारखंड के देवघर में स्थानीय कार्यक्रम, जनसभा,
रोड शो और बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव प्रातः 8.30 बजे बिहार के गया में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम
में शामिल होंगे। इसके पश्चात दोपहर 1.25 बजे उत्तर प्रदेश के आजमगढ़
पहुंचकर रोड शो में शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात शाम
5.50 बजे झारखंड के लोकसभा क्षेत्र गोड्डा जिला देवघर पहुंचकर स्थानीय
कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम 7 बजे देवघर के मैहर गार्डन में
बुद्धिजीवी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।





