मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

मप्र: मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बुद्ध पूर्णिमा पर देश और प्रदेशवासियाें को दी बधाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,। आज (गुरुवार को) वैशाख मास की पूर्णिमा पर पूरे देश में

महात्मा बुद्ध के महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। यह शुभ

दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मृत्यु का प्रतीक

है, और बौद्ध संप्रदायों द्वारा बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस

अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देश और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया

एक्स पर पोस्ट करते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा "नमो बुद्धाय, नमो

धम्माय, नमो संघाय।"समस्त प्रदेश और देशवासियों को "बुद्ध पूर्णिमा" की

हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं! भगवान बुद्ध के सत्य, अहिंसा, शांति, प्रेम

और करुणा के संदेश अनंतकाल तक मानवता के लिए कल्याणकारी एवं मंगलकारी सिद्ध

होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बुद्ध पूर्णिमा

पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व की आप सभी

को हार्दिक शुभकामनाएं। अपने ज्ञान और शिक्षा से भगवान बुद्ध ने संपूर्ण

विश्व को सत्य, अहिंसा, शांति और मानव धर्म का संदेश दिया। उनके विचार हमें

मानवता और परस्पर सद्भाव के पथ पर निरंतर चलते रहने के लिए प्रेरित करते

रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें