मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विधानसभा, विधायक दल की बैठक से लेकर बालरंग 2025 तक रहेंगे व्यस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विधानसभा, विधायक दल की बैठक से लेकर बालरंग 2025 तक रहेंगे व्यस्त

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शुक्रवार का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। वे सुबह से लेकर देर शाम तक कई महत्वपूर्ण बैठकों, कार्यक्रमों और समीक्षा सत्रों में शामिल होंगे।दरअसल, सीएम के दिन भर के कार्यक्रम के संबंध में प्राप्‍त जानकारी के अनुसार उनके दिन की शुरुआत सुबह मुख्यमंत्री निवास में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक से होगी। इस बैठक में पार्टी विधायकों के साथ संगठन और शासन से जुड़े मुद्दों, विधानसभा सत्र की रणनीति और आगामी दिनों की कार्ययोजना पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे विधानसभा पहुँचेंगे, जहाँ वे शीतकालीन सत्र की कार्यवाही में शामिल होंगे और सदन की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।सत्र के दौरान सुबह 11:30 बजे विधानसभा भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। यह कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण कदमों को आगे बढ़ाने वाला माना जा रहा है।दोपहर एक बजे विधानसभा परिसर में कृषि विभाग से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें अगले वर्ष को कृषि वर्ष के रूप में मनाने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इस बैठक में कृषि क्षेत्र को मजबूत करने, किसानों से जुड़े नए कार्यक्रमों और राज्य की कृषि नीति के बेहतर क्रियान्वयन पर विचार-विमर्श किया जाएगा। मुख्यमंत्री इसके बाद कृषि विभाग की विस्तृत समीक्षा भी करेंगे, जिसमें विभागीय योजनाओं, बजट, फसलों से जुड़े मुद्दों, बीमा योजनाओं और कृषि नवाचारों पर चर्चा होने की संभावना है।शाम को मुख्यमंत्री का दिन और भी महत्वपूर्ण कार्यक्रम के साथ आगे बढ़ेगा। वे शाम पांच बजे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय पहुँचेंगे, जहाँ आयोजित राष्ट्रीय बालरंग 2025 के समापन समारोह में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम देशभर के बाल कलाकारों की कला, सृजनशीलता और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों का बड़ा मंच माना जाता है, जिसमें मुख्यमंत्री की उपस्थिति कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान करेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें