मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:02 · नई दिल्ली संस्करण

जदयू प्रवक्ता शंभूनाथ सिन्हा सहित दर्जनों नेता राष्ट्रीय लोक जनता दल में हुए शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जदयू प्रवक्ता शंभूनाथ सिन्हा सहित दर्जनों नेता राष्ट्रीय लोक जनता दल में हुए शामिलपटना, 14 मार्च । जदयू छोड़ने के बाद से राष्ट्रीय लोक जनता दल के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा नीतीश कुमार को लगातार झटका दे रहे है। इसी क्रम में आज जदयू से इस्तीफा देने वाले पूर्व प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता शंभूनाथ सिन्हा ने मंगलवार को राष्ट्रीय लोक जनता दल में शामिल हो गये। शंभूनाथ सिन्हा के साथ जदयू के दर्जनों वरिष्ठ नेता भी कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल में शामिल हापार्टी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने दल में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया है और विश्वास जताया कि इन नेताओं के पार्टी में शामिल होने से दल मजबूत होगा और हम लोग मिलकर काम करेंगे। कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल में शामिल होने वालों में सतीश शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ गया जदयू, राज किशोर सिंह पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जदयू किसान प्रकोष्ठ, इंजीनियर शशिकांत पूर्व उपाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ जदयू , डॉ संजय कुमार पूर्व प्रदेश महासचिव किसान प्रकोष्ठ जदयू, मंजेश शर्मा पूर्व प्रदेश महासचिव किसान प्रकोष्ठ जदयू, उने कुमार पूर्व जिला महासचिव पटना नगर निगम जदयू, विजय कुमार चौहान पूर्व जिला महासचिव पटना महानगर जदयू, अभिनव नीरज नेता जदयू , राहुल कुमार नेता जदयू शामिल हुए है।इनके अलावा अमरेंद्र कुमार पूर्व प्रदेश महासचिव शिक्षा प्रकोष्ठ जदयू, राहुल राज पासवान नेता जदयू, कौशलेंद्र मिश्र पूर्व महासचिव पटना महानगर जदयू , आदित्य सिंह नेता जदयू, रमेश शर्मा, शाहपुर नेता जदयू, राहुल राज पासवान लालगंज नेता जदयू , अनिल नाग पूर्व प्रदेश महासचिव शिक्षा प्रकोष्ठ जदयू, विनोद चौहान पटना पूर्व महासचिव पटना नगर निगम जदयू भी शामिल हुए है।उल्लेखनीय है बीते कल यानि सोमवार को जदयू के पूर्व प्रदेश महासचिव व प्रवक्ता शंभूनाथ सिन्हा अपने दर्जनों समर्थकों के साथ जदयू से इस्तीफा दे दिया था। इन्हीं नेताओं ने आज उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनता दल को ज्वाइन किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें