मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:19 · नई दिल्ली संस्करण

बंद घर में जल कर तीन भाई-बहन की संदिग्ध मौत, पिता की हालत नाजुक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बंद घर में जल कर तीन भाई-बहन की संदिग्ध मौत, पिता की हालत नाजुक

कटिहार। कदवा थाना क्षेत्र के भर्री वार्ड नंबर 11 में भीषण आग में तीन बच्चे जिंदा जल गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नशेड़ी पिता ने तीनों बच्चों को पहले जिंदा जलाकर मार डाला। फिर खुद को आग के हवाले कर सुसाइड की कोशिश की। हालांकि, समय रहते ग्रामीण जुट गए और उसे बचा लिया। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। पूर्व मुखिया दिलीप यादव ने बताया कि आरोपी दिनेश कुमार सिंह पत्नी ने अपनी बेटी की शादी के ग्रुप लोन लिया था। दिनेश पंजाब में रहकर मजदूरी करता था। एक उसे पता चला कि उसकी पत्नी ग्रुप लोन की राशि लेकर कहीं चली गई है। इसके बाद वह अपने गांव आ गया। कर्ज से परेशान होकर वह नशा करने लगा। शुक्रवार देर रात घर में विवाद हुआ। इसके बाद उसने पेट्रोल छिड़कर तीनों बच्चों को जिंदा जला दिया। इनमें से दो बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बेटी ने अस्पातल में दम तोड़ दिया। मरने वालों की पहचान रिंकी कुमारी (9), राजा कुमार (12) और शुभंकर कुमार (13) के रूप में हुई है। पूर्व मुखिया का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और मामले की जांच करे। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी दिनेश सिंह का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। उसकी हालत भी गंभीर है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनेश सिंह को पांच बच्चे थे। इनमें से दो बेटी की शादी पहले ही हो चुकी है। वहीं तीन बच्चों को उसने जिंदा जलाकर मार डाला। और, खुद को भी जलाकर मारने की कोशिश की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें