मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

झालावाड़ हादसे के बाद डोटासरा ने स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए भेजा प्रस्ताव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झालावाड़ हादसे के बाद डोटासरा ने स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए भेजा प्रस्ताव

सीकर, । झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र के पीपलोदी गांव में हाल ही में हुए दर्दनाक स्कूल हादसे के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने सीकर जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर अपने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से स्कूल भवनों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य जन उपयोगी भवनों की मरम्मत व सुदृढ़ीकरण के लिए बजट स्वीकृति की मांग की है।

डोटासरा ने पत्र में लिखा कि लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों व कस्बों में स्थित सरकारी स्कूल भवन, आंगनबाड़ी केंद्र व सामुदायिक भवन जर्जर हालत में हैं। बारिश के मौसम में छतों से पानी टपकता है, दीवारों में सीलन व दरारें हैं, जिससे बच्चों और आमजन की जान को खतरा बना हुआ है। उन्होंने आग्रह किया है कि विभागीय अधिकारियों से भवनों की स्थिति का विवरण तैयार करवाकर मरम्मत कार्यों के लिए विधायक कोष से बजट स्वीकृत किया जाए। डोटासरा ने प्राथमिकता देते हुए स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और जन उपयोगी भवनों की दुरुस्तीकरण व सुरक्षा व्यवस्था को जल्द लागू करने की मांग की है।

डोटासरा ने इस पहल को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि

“यह समय राजनीति करने का नहीं, बल्कि हमारी जवाबदेही निभाने का है। आइए हम सब मिलकर कोशिश करें कि भविष्य में किसी स्कूल से चीखें न सुनाई दें, किसी मां की गोद सूनी न हो और किसी परिवार का चिराग न बुझे।” फिर झालावाड़ जैसे हादसों की पुनरावृत्ति ना हो। मेरे लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मेरे विधायक कोष से स्कूलों के भवनों, आंगनवाड़ी केन्द्रों एवं जन उपयोगी भवनों की प्राथमिकता से मरम्मत और सुदृढ़ीकरण करने के लिए सीकर जिला कलेक्टर को बजट स्वीकृति के लिए पत्र भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें