"ये तो Monster है " - ट्रंप ने सुंदर पिचाई के लिए कह दी ऐसी बात, CEO का जवाब सुन हंस पड़ा पूरा व्हाइट हाउस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने Google और Alphabet के CEO सुंदर पिचाई को लेकर ऐसा बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ट्रंप ने पिचाई को 'Monster' कह दिया, लेकिन यह गाली नहीं बल्कि तारीफ थी। ये पूरा वाकया व्हाइट हाउस में हुआ। 29 सितंबर को ट्रंप ने AI से जुड़ी एक बड़ी मीटिंग बुलाई थी जिसमें दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों के बॉस शामिल हुए थे। इस लिस्ट में Google के सुंदर पिचाई, Meta के मार्क जुकरबर्ग, Nvidia के जेन्सन हुआंग, Anthropic के डारियो अमोडी और OpenAI के ग्रेग ब्रॉकमैन जैसे दिग्गज मौजूद थे।
मीटिंग का मकसद AI की सेफ्टी को लेकर एक voluntary agreement पर साइन करना था, जिसे ट्रंप ने "morally binding" बताया। मीटिंग के बाद जब ट्रंप मीडिया से बात कर रहे थे तो उन्होंने सुंदर पिचाई को बोलने के लिए कहा। पिचाई ने जैसे ही कहना शुरू किया - "First of all, thanks..." तभी ट्रंप ने बीच में ही टोकते हुए कहा -"This guy is a monster, and nobody knows him. What a great life! To be a monster and not have to go through this. All you have to know is - SUNDARR! Sundar is his name." ट्रंप का मतलब था कि सुंदर पिचाई टेक इंडस्ट्री में एक बहुत बड़े और पावरफुल व्यक्ति हैं, लेकिन आम लोग उन्हें पहचानते नहीं हैं।
यह उनके लिए अच्छी बात है क्योंकि उन्हें मीडिया के दबाव से नहीं गुजरना पड़ता। अमेरिकी स्लैंग में 'Monster' शब्द का इस्तेमाल अक्सर किसी बहुत बड़े टैलेंट या दिग्गज के लिए किया जाता है। ट्रंप की इस अजीबोगरीब तारीफ पर सुंदर पिचाई भी थोड़े असहज दिखे, लेकिन उन्होंने तुरंत ही शानदार जवाब दिया। हंसते हुए उन्होंने कहा - "Hopefully a better tagline than I’m a monster!" यानी उम्मीद है कि इससे बेहतर टैगलाइन मिलेगी कि मैं एक मॉन्स्टर हूं।पिचाई का ये जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े और अब यही वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। वीडियो में ट्रंप का "SUNDARR" कहने का अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा - "Another backhanded compliment by Trump", तो दूसरे ने लिखा - "Sundar is so embarrassed." एक और यूजर ने मजाक में कहा - "Only 11.7 million followers on X. But yeah, nobody knows him..."इस मीटिंग में AI को लेकर एक बड़ा फैसला भी हुआ है। सभी टेक कंपनियां इस बात पर सहमत हुई हैं कि वे सुपरइंटेलिजेंस के डेवलपमेंट के लिए इंटरनल कंट्रोल, एक्सटर्नल ऑडिट और बोर्ड की निगरानी जैसी व्यवस्था अपनाएंगी, ठीक वैसे ही जैसे फाइनेंशियल कंट्रोल होते हैं। फिलहाल ट्रंप का 'Monster' वाला बयान और पिचाई का मजेदार जवाब दोनों ही ट्रेंड कर रहे हैं।





